UP Diwas 2026: नोएडा में यूपी दिवस का भव्य आयोजन, 112 सेवा और मिशन शक्ति बनी आकर्षण का केंद्र

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (24 जनवरी 2026): नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का भव्य आयोजन 24 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने। टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के पुलिस अधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि पुलिस स्टॉल पर स्पीड राडार गन, ट्रैफिक सिस्टम, मिशन शक्ति, फायर सर्विस, साइबर सेल, वुमन सेल और 112 इमरजेंसी सेवा की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 112 केवल कॉल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़ी इंटीग्रेटेड सेवा है। पुलिस, फायर, मेडिकल, साइबर और महिला सहायता all-in-one सुविधा 112 के माध्यम से उपलब्ध है, जो पुलिस की तत्परता और आधुनिक व्यवस्था को दर्शाती है।

मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर सब इंस्पेक्टर गोदावरी गस्वामी ने बताया कि महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए स्कूलों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। एंटी-रोमियो टीम द्वारा फील्ड में जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है और पंपलेट के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम 22 सितंबर 2025 से निरंतर संचालित है।

वहीं कांस्टेबल सुमन ने पिंक बूथ की जानकारी देते हुए बताया कि यह महिलाओं के लिए सुरक्षित संवाद का माध्यम है। कई बार महिलाएं थाने जाने में संकोच करती हैं, ऐसे में पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनती हैं, उन्हें पहले मानसिक रूप से सहज किया जाता है और फिर उनकी समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाती है। पिंक बूथ पर महिलाओं और बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं और पूरी गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है।

एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य घिल्डियाल ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए 112 सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करना बेहद कठिन था, लेकिन आज 112 के जरिए कुछ ही सेकंड में संबंधित थाना और अधिकारी तक सूचना पहुंच जाती है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि खासतौर पर एक्सीडेंट और आपात मामलों में 112 की तत्परता सराहनीय है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि छोटे शहरों में भी 112 की सुविधाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के आयोजन में यूपी पुलिस की आधुनिक व्यवस्था, 112 इमरजेंसी सेवा, मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।