UP Diwas 2026: सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां, विकास योजनाओं पर डाला प्रकाश

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (24/01/2026): तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का भव्य आयोजन 24 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक नोएडा शिल्प हाट, सेक्टर-33ए में किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का शुभारंभ आज शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मीडिया से बातचीत में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या, उत्पादन क्षमता और सांस्कृतिक विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारत आज सिर्फ संख्या में ही नहीं, बल्कि अपनी ऊंचाइयों और उपलब्धियों के कारण भी विश्व में पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम है और खासतौर पर गौतम बुद्ध नगर इस विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल है और क्षेत्र की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर रहा है।

डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं ने एनसीआर और पूरे प्रदेश को देश के कोने-कोने से जोड़ दिया है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में होने वाले कुल निवेश का करीब 26 प्रतिशत हिस्सा अकेले गौतम बुद्ध नगर को मिला है। यह क्षेत्र के विकास और प्रशासन की सफलता को दर्शाता है।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि किसानों और बिल्डर्स से जुड़ी समस्याओं में भी अब काफी हद तक सुधार हुआ है। नीतियों में बदलाव और प्रशासनिक सक्रियता से आम लोगों को राहत मिली है। विकास के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए गए पुरस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान लोगों को समाज के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा देते हैं। इससे न केवल सम्मान पाने वाले बल्कि अन्य लोग भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश की जड़ें उसकी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं में हैं, जो उसे मजबूत बनाती हैं। यही विरासत और विकास की सोच प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। आने वाला समय उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से गौतम बुद्ध नगर के लिए उज्ज्वल और समृद्ध होने वाला है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।