ग्रेटर नोएडा में बारात पर बर्बर हमला: 40 दबंगों ने लाठी-डंडों और फरसों से मचाया कहर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/01/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बारात पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों और फरसों से लैस करीब 40 से ज्यादा हमलावरों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
जगनपुर गांव निवासी जितेंद्र के यहां से बारात रामपुर फतेहपुर गांव गई थी। बारात में देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। गांव पहुंचने के बाद परंपरागत तरीके से स्वागत और मिलाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान अचानक कई गाड़ियों में सवार होकर हमलावर मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के हमला शुरू कर दिया।
हमलावरों ने देशराज सिंह (80), उनके बेटे देवेंद्र, वीरेंद्र, राजेंद्र और भतीजे श्रीनिवास समेत परिवार के अन्य सदस्यों को घेर लिया। सभी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। हमले के दौरान बारातियों की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद, आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज आईसीयू में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित पक्ष के दीपक नागर ने बताया कि बारात में उनके परिवार के बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी मौजूद थे। मिलाई के दौरान अचानक हमला कर दिया गया, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने बताया कि हमला किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी उन्हें मौके पर नहीं मिल पाई।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही थी। करीब तीन महीने पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते बारात को निशाना बनाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।