बसंत पंचमी पर नन्हक फाउंडेशन की अनोखी पहल, ‘Art for Hope’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (24/01/2025): बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में शिक्षा, सृजनात्मकता और सामाजिक सरोकार का सुंदर संगम देखने को मिला। अंडर प्रिविलेज बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता को मंच देने के उद्देश्य से नन्हक फाउंडेशन द्वारा एक विशाल चित्रकला प्रतियोगिता ‘Art for Hope’ का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।

इस चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न एनजीओ से जुड़े 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की आयु और कक्षा के आधार पर प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ग से तीन-तीन विजेताओं का चयन किया गया।

सभी विजेताओं को सम्मानित अतिथियों के करकमलों से मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को भी सर्टिफिकेट और फूड पैकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना की तथा देश, समाज और शहर की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत नन्हक फाउंडेशन की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर शहर के अनेक जाने-माने समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से एक्टिव सिटिजन टीम के अध्यक्ष मनजीत सिंह, आलोक सिंह, हरेन्द्र भाटी, जी.एस. चंचलानी, आशीष शर्मा, संजय सिन्हा, आदित्य गिरियाल, संजय श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, शुभ्रा गुप्ता, आराधना जी, विद्या जी, संतोष वर्मा सहित आईआईएमटी कॉलेज का प्रतिनिधि मंडल (स्टाफ एवं छात्र), फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रतिनिधि डॉ. अंकित व उनकी टीम, अक्षरधाम मंदिर की पाठशाला की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सूर्यकला, अतुल, अनीशा एवं अनुजा, एस.पी. गर्ग, मनीषा, पूनम तथा नन्हक फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया 2025 संध्या गौतम की विशेष उपस्थिति भी रही।

आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों एवं उनके बच्चों, आईआईएमटी कॉलेज और फेलिक्स हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। नन्हक फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन समाज की बेहतरी के लिए इसी प्रकार के रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम सभी के सहयोग से निरंतर आयोजित करता रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।