यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/01/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हुए एक हादसे में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की जान चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार के सदस्य कोतवाली पहुंचे, हालांकि अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के खुर्जा निवासी 30 वर्षीय चरण सिंह के रूप में हुई है। वह दनकौर क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चरण सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लादकर एक व्यक्ति के घर पहुंचे थे। काम निपटाने के बाद सभी मजदूर उसी ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर चलते समय अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान चरण सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आ गईं।

हादसे के तुरंत बाद उनके साथ मौजूद मजदूर उन्हें पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हालत नाजुक होने के कारण वह जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। आखिरकार गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।