Yuvraj Mehta Accident Case: वायरल CCTV वीडियो पर छिड़ी बहस!

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/01/2026): ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद सामने आया एक CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहस का केंद्र बन गया है। यह वीडियो गुरुग्राम के एक पब का बताया जा रहा है, जिसमें युवराज की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने इस वायरल फुटेज को जांच के दायरे में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी की शाम युवराज मेहता अपनी जॉब कंपनी से कार (ग्रैंड विटारा UP16 EM 1190) से निकले और बाद में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक बार एंड रेस्टोरेंट पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां कंपनी की पार्टी थी, जो करीब तीन घंटे तक चली। CCTV फुटेज में सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति के पास युवराज को बैठा हुआ बताया जा रहा है। इस वीडियो के साथ और अन्य क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम सवाल यह नहीं है कि युवराज उस रात कहां थे या उन्होंने क्या किया, बल्कि यह है कि नोएडा सेक्टर-150 में वह हादसा कैसे हुआ, जिसने एक युवक की जान ले ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। ये तथ्य SIT की जांच रिपोर्ट में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। SIT को 24 जनवरी तक मुख्यमंत्री को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन यह तथ्य अपनी जगह कायम है कि किसी व्यक्ति के शराब पीने या पार्टी में शामिल होने से उसकी मौत को सही नहीं ठहराया जा सकता। युवराज के पिता ने लगातार मदद की गुहार लगाई, बेटा मौत से जूझता रहा, और एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया।

यह मामला अब केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही, जिम्मेदारी तय करने की चुनौती और इंसाफ की परीक्षा बन चुका है। वायरल वीडियो जांच का हिस्सा हो सकता है, लेकिन सच्चाई की कसौटी उस जगह तय होगी, जहां एक जान गई — और जहां सवाल आज भी खड़े हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।