ITR फाइलिंग में रिकॉर्ड उछाल, लेकिन टैक्स चुकाने वालों की हकीकत ने चौंकाया

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (22/01/2026): भारत में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वालों की संख्या हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है। आंकड़े बताते हैं कि देश में टैक्स सिस्टम का दायरा तो बढ़ रहा है, लेकिन इससे जुड़ी हकीकत उतनी उत्साहजनक नहीं है, जितनी पहली नजर में दिखाई देती है।

अगर पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल 2021 में जहां 6 करोड़ 72 लाख लोगों ने ITR फाइल की थी, वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 6 करोड़ 94 लाख हो गई। 2023 में 7 करोड़ 51 लाख, 2024 में 8 करोड़ 18 लाख और 2025 में (पिछले साल) रिकॉर्ड 8 करोड़ 40 लाख रिटर्न फाइल की गईं। यानी करीब चार वर्षों में लगभग 2 करोड़ अतिरिक्त लोग टैक्स रिटर्न सिस्टम से जुड़े।

संख्या बढ़ना अपने आप में अच्छी खबर लग सकती है, लेकिन असली तस्वीर तब सामने आती है जब यह देखा जाए कि इनमें से कितने लोग वास्तव में टैक्स अदा कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ITR भरने वालों में 60 से 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो ‘जीरो रिटर्न’ दाखिल करते हैं, यानी उनकी टैक्स देनदारी शून्य होती है।

साल 2021 में कुल 6.72 करोड़ ITR में से 4 करोड़ 84 लाख लोगों ने कोई टैक्स नहीं दिया। केवल 1 करोड़ 88 लाख लोग ही ऐसे थे, जिन्होंने टैक्स चुकाया।

2022 में टैक्स देने वालों की संख्या मामूली बढ़कर 1 करोड़ 89 लाख हुई।
2023 में यह आंकड़ा 2 करोड़ 19 लाख तक पहुंचा और 2024 में 2 करोड़ 70 लाख लोगों ने टैक्स अदा किया।

पिछले साल 2025 में जब कुल 8 करोड़ 40 लाख रिटर्न फाइल हुईं, तो इनमें से 5 करोड़ 58 लाख लोग ऐसे थे, जिन्होंने एक भी रुपया टैक्स नहीं दिया। टैक्स देने वालों की संख्या सिर्फ 2 करोड़ 81 लाख रही।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन 2.81 करोड़ टैक्सपेयर्स में ₹100 टैक्स देने वाले व्यक्ति से लेकर करोड़ों रुपये टैक्स देने वाले हाई इनकम ग्रुप तक सभी शामिल हैं। यानी देश की कुल आबादी के मुकाबले टैक्स देने वालों का दायरा अभी भी बेहद सीमित है।

यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है—क्या भारत में टैक्स बेस वास्तव में मजबूत हो रहा है या सिर्फ औपचारिकता बढ़ रही है? क्या बड़ी आबादी अब भी टैक्स के दायरे से बाहर है, या फिर आय इतनी कम है कि टैक्स देनदारी बनती ही नहीं?

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।