दिल्ली में सीवर संकट पर सियासी संग्राम: AAP और BJP आमने-सामने

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 January 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा कर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली को “नर्क” बना दिया है। वीडियो में दक्षिण दिल्ली के शर्मा एंक्लेव का जिक्र करते हुए बताया गया कि सीवर का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर गया है। AAP का कहना है कि पिछले आठ महीनों से हालात बद से बदतर हैं, जिसके चलते कई परिवार इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

AAP ने दावा किया कि भाजपा के “चार इंजन” दिल्ली की जनता के लिए अभिशाप साबित हो रहे हैं। पार्टी का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के कारण आम लोगों का जीवन दूभर हो गया है। वीडियो में स्थानीय नागरिकों की नाराज़गी भी दिखाई गई है, जो लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या के समाधान न होने का आरोप लगा रहे हैं।

इस पर पलटवार करते हुए दिल्ली कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AAP की “बेशर्मी की हद” हो चुकी है। सिरसा ने कहा कि यह इलाका किराड़ी विधानसभा का जो AAP विधायक अनिल झा के क्षेत्र में है और यहां वर्षों तक AAP का ही शासन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में 11 साल तक सत्ता में रहते हुए AAP ने कुछ नहीं किया और किराड़ी को नर्क जैसा बना दिया।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार AAP की छोड़ी हुई पुरानी समस्याओं को ठीक कर रही है और आगे भी करेगी। सिरसा ने तंज कसते हुए कहा कि AAP खुद वीडियो डालकर अपनी ही पोल खोल रही है और जनता सब कुछ साफ-साफ देख रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।