New Delhi News (21 January 2026): दिल्ली नगर निगम को नया कमिश्नर मिल गया है। गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और इस संबंध में मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
गृह मंत्रालय ने 21 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में बताया कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संजीव खिरवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जुड़ी जानकारी दिल्ली राजपत्र में भी प्रकाशित की जाएगी, ताकि यह प्रक्रिया पूरी तरह औपचारिक रूप ले सके।
इससे पहले दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर अश्वनी कुमार थे, जिनका तबादला बीते सप्ताह जम्मू-कश्मीर कर दिया गया। अश्वनी कुमार ने जून 2024 में यह पद संभाला था। उनके तबादले के बाद निगम को नए कमिश्नर की जरूरत थी।
संजीव खिरवार एक अनुभवी अधिकारी हैं और एजीएमयूटी कैडर से आते हैं। उन्हें प्रशासनिक कामों का लंबा अनुभव है। इससे पहले वे केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री के निजी सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।
संजीव खिरवार की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली नगर निगम को पैसों की कमी, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि नए कमिश्नर के आने से निगम के कामकाज में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।