समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (21/01/2026): समसारा विद्यालय में सोमवार, 19 जनवरी 2026 से नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या के रूप में ज्योति बत्रा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय प्रशासन की ओर से यह घोषणा स्टाफ की उपस्थिति में की गई। पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीन राय ने लगभग 16 वर्षों की सेवाओं के बाद अपने पद से कार्यमुक्त होकर दायित्व सौंपा।

ज्योति बत्रा बीते 11 वर्षों से समसारा विद्यालय से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने पीजीटी के पद पर अध्यापन कार्य किया है। इसके साथ ही वे पिछले छह वर्षों से सीनियर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। शिक्षा और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजमेंट समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री, डायरेक्टर कर्नल ज्ञान सिंह तोमर और हेड एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल प्रमोद कुमार अत्री मौजूद रहे। उन्होंने समस्त स्टाफ के समक्ष नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या की घोषणा की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें यह दायित्व सौंपा।

विद्यालय प्रबंधन ने ज्योति बत्रा के नेतृत्व में समसारा विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल और पूरे समसारा परिवार के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।