बीजेपी के नए ‘बॉस’ बने नितिन नबीन, सांसद डॉ महेश शर्मा ने दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar‌ News (20/01/2026): भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन (Nitin Nabin) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही देशभर से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सांसद डॉ महेश शर्मा (MP Dr Mahesh Sharma) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि, “संगठन पर्व के अंतर्गत नितिन नबीन को भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।‌”

उन्होंने कहा कि, “युवा भारत के सपनों, उम्मीदों और आकांक्षाओं को पहचानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अभूतपूर्व नेतृत्व कौशल के फलस्वरूप मात्र 45 वर्ष के युवा चेहरे नितिन नवीन को पहचानकर भाजपा के युवा नेतृत्व को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।”

सांसद डॉ महेश शर्मा ने आगे कहा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छुए और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प का सशक्त नेतृत्व करें।

गौरतलब है कि नितिन नबीन से पहले जेपी नड्डा पिछले 5 साल से अधिक समय तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जेपी नड्डा ने जनवरी 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था, और उनके कार्यकाल में भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रबंधन और विस्तार के कई महत्वपूर्ण चरण पूरे किए। अब उनके कार्यकाल के समापन के बाद 19 जनवरी 2026 को पार्टी की कमान युवा नेतृत्व को सौंपते हुए नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।