शाहदरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल: गीता कॉलोनी में रिक्शा चालक की हत्या

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 January 2026): दिल्ली के शाहदरा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के महिला कॉलोनी इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक रिक्शा चालक की उसके ही साथी ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 9:45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉलोनी स्थित आईडीएफसी बैंक के सामने एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 36 वर्षीय दनुआ को मृत पाया, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था और दिल्ली में रिक्शा चलाने के साथ-साथ मटका बनाने की दुकान पर काम करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले दनुआ अपने साथी बंटी (26) के साथ एक ढाबे पर शराब पी रहा था। ढाबा संचालक और प्रत्यक्षदर्शी खुशी राम ने बताया कि दोनों रोजाना साथ आते थे और अच्छे दोस्त थे। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि गुस्से में आकर बंटी ने पास ही पड़ा भारी लकड़ी का लट्ठा उठाया और पूरी ताकत से दनुआ के सिर पर वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि दनुआ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बंटी, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।