New Delhi News (17 January 2026): दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में इस बार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शिक्षा विभाग ने एक नई और अहम पहल करते हुए पहली बार अपना विशेष स्टॉल स्थापित किया है। इस स्टॉल के माध्यम से शिक्षा विभाग ने अपनी शैक्षिक उपलब्धियों, नवाचारों और स्कूलों में किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया है। यह कदम निगम की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विश्व पुस्तक मेले में लगाए गए इस स्टॉल के जरिए दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग ने यह दिखाने की कोशिश की है कि नगर निगम स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किस तरह से योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। स्टॉल पर विभाग की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं, नवाचार आधारित कार्यक्रमों और छात्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
स्टॉल पर शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और अभिभावकों के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें दिल्ली नगर निगम के अलग-अलग क्षेत्रों में लागू की जा रही शैक्षिक पहलों के सैंपल प्रस्तुत किए गए हैं, ताकि शिक्षा से जुड़े लोग इन नवाचारों को समझ सकें और उन्हें विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से अपनाया जा सके। शिक्षा विभाग ने इन पहलों को भविष्य में पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की योजना भी बनाई है।
निगम शिक्षा विभाग के स्टॉल पर सभी कक्षाओं के लिए तैयार की गई वर्कशीट्स, एडुपाथ यानी टीचिंग-लर्निंग मटेरियल और निगम स्कूलों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया है। यह सामग्री यह दर्शाती है कि किस तरह निगम विद्यालयों में जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाए जा रहे हैं और बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल शिक्षा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में किए जाने चाहिए, ताकि नवाचारों को व्यापक मंच मिल सके। उनके अनुसार, ऐसे प्रयासों से शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक शिक्षा से जुड़े नए प्रयोगों से जुड़ते हैं, जिसका सीधा लाभ छात्रों को मिलता है।
गौरतलब है कि विश्व पुस्तक मेले में दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग के इस स्टॉल का विधिवत उद्घाटन शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने किया। इस मौके पर शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी, निदेशक शिक्षा निखिल तिवारी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे निगम शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।