‘गुरु के नक्शे कदम पर सौरभ भारद्वाज’, नामांकन से ठीक पहले हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 जनवरी 2025): दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी नामांकन करने की प्रक्रिया में जुट चुके हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज भी आज नामांकन करेंगे। सौरभ भारद्वाज नामांकन करने से ठीक पहले प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया, इसके बाद वे कालकाजी स्थित कालका मां मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने आशीर्वाद लिया।

“गुरु के नक्शे कदम पर सौरभ”

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के सभी नेता नामांकन से ठीक पहले मंदिर और गुरुद्वारों में जा रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी अब दक्षिणपंथ और हिंदुत्व की राजनीति कर रही है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने अपने नामांकन से ठीक पहले भगवान हनुमान जी के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी नामांकन से ठीक पहले कालकाजी मंदिर पहुंची और मां कालका का आशीर्वाद लिया। और अब दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज नामांकन से ठीक पहले प्राचीन शिव मंदिर और कालका मां के मंदिर पहुंचे और उन्होंने भी आशीर्वाद लेकर अपने नामांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

आपको बता दें कि सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से निरंतर जीत रहे हैं। 2013 में सौरभ भारद्वाज ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की और 2013 के विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से सौरभ भारद्वाज में जीत हासिल की, इसके बाद फिर 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ग्रेटर कैलाश से मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की, 2020 में भी जीतने में कामयाब रहे और अब 2025 में चौथी बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें ग्रेटर कैलाश सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी से कौन?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब तक ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। राजनीतिक गलियारों में कई नाम पर चर्चा जारी है, लेकिन अब तक पार्टी द्वारा किसी प्रत्याशी के नाम पर मोहर नहीं लगाई गई है। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित कई नामों पर चर्चा हुई लेकिन अब तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प है कि भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के सामने किसे मैदान में उतरती है।

सौरभ भारद्वाज आज करेंगे नामांकन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि सौरभ भारद्वाज जामनगर हाउस में आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।