भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा ने ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाई स्वामी विवेकानन्द जयंती
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (16/01/2026): भारत विकास परिषद की विवेकानन्द शाखा द्वारा शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल (Grads International School) ईटा-2 में स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं महासमूह गान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका संचारी भट्टाचार्य के संयोजन में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक स्वर में “हम करें राष्ट्र आराधन” महासमूह गान प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर प्रो. विवेक कुमार ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल्यावस्था से ही कुशाग्र बुद्धि के नरेंद्र नाथ जब रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बने, तब उन्होंने यह मूल मंत्र सीखा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा का सर्वोच्च रूप है। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जैसे पक्षी एक पंख से उड़ान नहीं भर सकता, उसी प्रकार समाज भी महिलाओं के योगदान के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे उठें, जागें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अदिति बसु रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि, स्वामी विवेकानन्द का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी उतने ही सार्थक और प्रासंगिक हैं, जितने अपने समय में थे, और आने वाले हजारों वर्षों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने भारतीय संस्कृति के महत्व को उदाहरण के माध्यम से समझाते हुए कहा कि केवल अपने लिए करना और खाना मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है, दूसरों से छीनकर लेना विकृति है, जबकि समाज के साथ मिल-बांटकर जीवन जीना ही हमारी सच्ची संस्कृति है। कार्यक्रम में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुशीला, बबीता, तमन्ना, रवि मेहरा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। आयोजन का समापन प्रेरणादायी संदेशों और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।