दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग डॉन: पाब्लो एस्कोबार की कहानी, जो अमीरी और खौफ दोनों की मिसाल बनी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (16/01/2026): दुनिया के सबसे अमीर और खतरनाक माने जाने वाले ड्रग डॉन पाब्लो एस्कोबार की जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं थी। एक गरीब किसान परिवार में जन्म लेने वाला यह बच्चा आगे चलकर कोकीन तस्करी का सबसे बड़ा बादशाह बना। कोलंबिया के मेडिलिन कार्टेल का सरगना बनने तक उसका सफर खून, हिंसा और अथाह दौलत से भरा रहा।

एस्कोबार की अमीरी का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि 1989 में फोर्ब्स ने उसे दुनिया का सातवां सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। उसकी संपत्ति करीब 16 खरब रुपये तक पहुँच गई थी। इतनी ज्यादा नकदी उसके गोदामों में रखी रहती थी कि हर साल लगभग 10% रकम चूहे कुतर देते थे या दीमक खा जाती थी।

इस डॉन की जिंदगी के अनगिनत किस्सों में सबसे चर्चा में वह घटना रही जब वह अपनी छोटी बेटी को बचाने के लिए $2 मिलियन (करीब 13 करोड़ रुपये) नकद नोट जला देता है। वह पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ था और ठंड से उसकी बेटी कांप रही थी, ऐसे में एस्कोबार ने लकड़ी की जगह नोटों की गड्डियों से आग जलाई।

एस्कोबार का खौफ भी उतना ही बड़ा था। उसे “Plata o Plomo” यानी “रिश्वत लो या गोली खाओ” की नीति के लिए जाना जाता था। उसके आदेश पर करीब 5000 से 6000 लोगों की हत्या कर दी गई, जिनमें जज, पुलिस और आम नागरिक भी शामिल थे। उसने एक विमान को सिर्फ इसलिए उड़ा दिया क्योंकि उसे शक था कि उसका दुश्मन उसमें मौजूद है।

अपने अपराधों के बावजूद, वह गरीबों में एक “रॉबिनहुड” की तरह भी लोकप्रिय हो गया था। उसने कई मोहल्लों में घर, स्टेडियम और स्कूल बनवाए, जिससे उसे स्थानीय लोगों का समर्थन मिला।

जब एस्कोबार ने आत्मसमर्पण किया, तो उसने अपनी पसंद से बनाई शानदार जेल “ला कैथेड्रल” में रहना चुना। यह जेल असल में पांच सितारा सुविधा वाला महल थी, जिसमें जकूजी, डिस्को और फुटबॉल ग्राउंड तक था।

आखिरकार 2 दिसंबर 1993 को उसका आतंक खत्म हुआ। पुलिस ने उसे मेडिलिन में एक घर की छत पर भागते हुए ट्रैक किया और मुठभेड़ में मार गिराया। हैरानी की बात यह है कि मौत के समय भी वह नंगे पैर था— ठीक वैसे ही जैसे बचपन में गरीबी के कारण स्कूल जाता था।

एस्कोबार के मरने के बाद भी उसका नाम, उसका डर और उसकी विरासत आज भी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उसके फार्महाउस में छोड़े गए ‘कोकीन हिप्पोस’ आज भी कोलंबिया में घूमते नजर आते हैं, जैसे उसकी कहानी आज भी अधूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।