New Delhi News (15 January 2026): दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मेट्रो स्टेशन से घर और दफ्तर तक पहुंचने की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भारत टैक्सी (सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड) के साथ समझौता किया है। इस करार के तहत मेट्रो यात्रियों को इंटीग्रेटेड लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की जाएगी।
DMRC अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी मेट्रो स्टेशन से अंतिम गंतव्य तक पहुंचने को लेकर रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि मेट्रो से उतरते ही यात्रियों को भरोसेमंद और संगठित टैक्सी सेवा मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा से खासतौर पर ऑफिस जाने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
इसके अलावा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बाइक टैक्सी सेवा भी शुरू की जाएगी। यह सेवा 31 जनवरी 2026 तक दो प्रमुख मेट्रो स्टेशनों येलो लाइन के मिलेनियम सिटी सेंटर और ब्लू लाइन के बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर लागू की जाएगी। भारत टैक्सी की यह सुविधा न सिर्फ उसके मोबाइल ऐप, बल्कि DMRC के ‘सारथी’ ऐप से भी जोड़ी जाएगी, जिससे यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई विकल्प मिल सकेंगे।
ऐप इंटीग्रेशन के जरिए यात्री किराए का अनुमान देख सकेंगे, वाहन को रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे और अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और वेटिंग टाइम कम होगा। अधिकारियों के अनुसार टैक्सी का किराया बाजार के हिसाब से तय होगा। हालांकि पीक ऑवर्स में मांग बढ़ने पर किराया बढ़ सकता है, लेकिन यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसकी एक अधिकतम सीमा भी तय की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।