20 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त: ग्रेटर नोएडा की वृंदा सिटी में फ्लैट रजिस्ट्री शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (14/01/2026): लंबे संघर्ष और अनिश्चितता के दो दशक पूरे होने के बाद ग्रेटर नोएडा की वृंदा सिटी सोसाइटी के फ्लैट मालिकों को आखिरकार अपने घरों का कानूनी स्वामित्व मिल गया। रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होते ही सोसाइटी परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वर्षों से अपने हक की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों ने ढोल बजाकर, नाच-गाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
निवासियों के अनुसार उनके जीवन का ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उस संघर्ष की परिणति है, जो 20 वर्षों से अधिक समय तक चला। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई परिवारों ने उम्मीद और धैर्य के साथ लगातार प्रयास किए, जिसका परिणाम अब सामने आया है।
रजिस्ट्री प्रक्रिया के पहले ही दिन विजय कुमार चौबे, आनंद कुमार राय, संध्या राय, मोहन कुमार वर्मा, प्रगति वर्मा, आरती चावला कंसल, आशीष मोहन, अक्षय कुमार जैन, दीपक गुप्ता, निधि गर्ग, सुधा शर्मा, प्रदीप कुमार, रुही शुक्ला और हिमांशु शुक्ला सहित कई फ्लैट मालिकों ने अपने-अपने आवास का पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा किया। सोसाइटी में कुल 166 फ्लैट हैं, जिनका पंजीकरण आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से किया जाना है।
जीवन भर की जमा-पूंजी निवेश करने के बावजूद उन्हें वर्षों तक स्वामित्व से वंचित रहना पड़ा। परियोजना से जुड़े प्रशासनिक अड़चनें, विभिन्न अनुमोदनों की कमी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लंबित रहने के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया अटकी रही। इस दौरान कई परिवार मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबाव से भी गुजरे।
निवासियों के अनुसार, लगातार सामूहिक प्रयास, संगठित प्रतिनिधित्व और संबंधित प्राधिकरण से निरंतर संवाद के बाद अंततः कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी हुआ। इसके साथ ही फ्लैटों के पंजीकरण का रास्ता साफ हो सका। निवासियों का कहना है कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि एकजुटता और धैर्य से लंबे समय से रुके मामलों का समाधान संभव है।
हालांकि सोसाइटी से जुड़ी कुछ अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं अभी शेष हैं, लेकिन फ्लैट रजिस्ट्री की शुरुआत को निवासी एक बड़ी जीत मान रहे हैं। उनके लिए यह क्षण वर्षों से थमी हुई उम्मीदों के साकार होने जैसा है। वृंदा सिटी के जिन परिवारों को अब अपने घरों का कानूनी हक मिला है, उन्होंने इस उपलब्धि को अपने संघर्ष की सबसे बड़ी सफलता बताते हुए उत्साह और गर्व के साथ इसका जश्न मनाया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।