New Delhi News (13 January 2026): पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई– नजफगढ़ रोड पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ड्रेनेज की मरम्मत, सुधार और सड़क को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की गई। इस परियोजना का शुभारंभ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया। इसके माध्यम से क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस परियोजना के पूरा होने से पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्षों से इस इलाके में बारिश के दौरान ड्रेन ओवरफ्लो, सड़कों पर पानी भरने और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई परियोजना से जल निकासी तेज होगी, जलभराव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनेगी।

परियोजना के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कार्य पश्चिमी दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज के सुधार और सड़क को मजबूत किए जाने से बारिश के समय पानी जल्दी निकलेगा, सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे सड़क और ड्रेनेज दोनों ही लंबे समय तक टिकाऊ बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी के हर इलाके में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, डॉ. पंकज सिंह, विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, गजेंद्र द्राल, जिला अध्यक्ष राज शर्मा और पार्षद रेखा रानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।