मकर संक्रांति पर 14 की जगह इस तारीख को रहेगा अवकाश, जानें वजह

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (12/01/2026): उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित अवकाश में बदलाव करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। वर्ष 2026 के लिए पहले मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन शासन स्तर पर पुनर्विचार के बाद इसमें संशोधन किया गया है। अब मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

शासन के इस नए निर्णय के अनुसार 14 जनवरी को घोषित निर्बंधित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश मान्य होगा। इस बदलाव से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और संबंधित संस्थान 15 जनवरी को बंद रहेंगे।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा 17 नवंबर 2025 को जारी पूर्व विज्ञप्ति को संशोधित माना जाएगा। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी नई अवकाश तिथि को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।