वोटर लिस्ट पर फिर सवाल: Noida विधानसभा में मृत मतदाता भी सूची में शामिल?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (12 जनवरी, 2026): नोएडा विधानसभा क्षेत्र 61 में मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने बूथ संख्या 651 का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में मृत लोगों को फिर से जीवित दिखा दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित परिवार से बातचीत में सामने आया है कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि परिवार के संबंधित सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल पाए गए।

डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि जब एक ही क्षेत्र में तीन-तीन बार BLO द्वारा निरीक्षण किए जाने का दावा किया गया है, तो फिर ऐसी गंभीर चूक कैसे संभव है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मृत मतदाताओं के नाम हटाए नहीं जा रहे, तो 100 प्रतिशत जेन्युइन वोटर लिस्ट तैयार करने के दावे कैसे सही माने जा सकते हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चिंता जताई।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी SP Goyal ने कहा कि प्राप्त फीडबैक के आधार पर शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और उसके बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही जांच के निष्कर्षों के अनुसार जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।