दिल्ली में जल आपूर्ति प्रभावित, चंद्रावल जलशोधन संयंत्र के तहत वार्षिक फ्लशिंग शुरू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 January 2026): दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025-26 के लिए चंद्रावल वॉटर वर्क्स के अधीन जलाशयों का वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम 12 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान फ्लैग स्टाफ रिजर्वायर (टैंक नंबर-1 और टैंक नंबर-2) से जुड़े इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। जल बोर्ड ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण विश्वविद्यालय क्षेत्र, विजय नगर, तिमारपुर, खैबर पास क्षेत्र, मेटकाफ हाउस, मजनूं का टीला, ओल्ड सेक्रेटेरिएट और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई कम या बाधित रह सकती है। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया जलाशयों की सफाई और बेहतर जल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर के लिए संबंधित जल आपूर्ति कार्यालयों या जल आपातकालीन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि फ्लशिंग कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।