यमुना में कब शुरू होगी क्रूज सेवा, मंत्री कपिल मिश्रा ने दी अपडेट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 January 2026): दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी में चलने वाले प्रस्तावित क्रूज का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह क्रूज 20 जनवरी को मुंबई से रवाना होगा और करीब 4 से 5 दिन की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचेगा। इसके बाद फरवरी महीने में किसी भी समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इस क्रूज सेवा का उद्घाटन किया जा सकता है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मुंबई में केवल क्रूज का मॉडल तैयार किया जा रहा है, जबकि इसका इंजन दिल्ली में ही लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य दिल्लीवासियों को विश्व स्तर की क्रूज सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि लोग यमुना में आधुनिक और सुरक्षित जल पर्यटन का आनंद ले सकें। इसके साथ ही क्रूज में विभिन्न खेल और मनोरंजन गतिविधियां भी शामिल होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह 40 सीटर क्रूज होगा, जिसे एक घंटे के फेरों में चलाया जाएगा। क्रूज में यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। मंत्री ने कहा कि यह सेवा दिल्ली में किफायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम लोग भी विश्व स्तरीय क्रूज अनुभव का लाभ उठा सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।