संवैधानिक मूल्यों पर किसी भी प्रकार की चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (12 जनवरी 2026): दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा सदन की कार्यवाही के दौरान दिए गए कथित विवादित वक्तव्य से उपजे विवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला बेहद संवेदनशील है और सदन इसकी गंभीरता को समझते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्रमवार जानकारी देते हुए बताया कि 6 तारीख को दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित चर्चा चल रही थी। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा कथित तौर पर दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी की गई, जिस पर सदन में मौजूद विधायकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। विरोध के बाद मामला और गंभीर हो गया, जिसके चलते सदन ने संबंधित वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने का निर्णय लिया।
विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सदन इस पूरे प्रकरण पर विधिसम्मत और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से कार्रवाई कर रहा था तथा निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा रहा था। इसी बीच दिल्ली सरकार के एक मंत्री के खिलाफ पंजाब के जालंधर में एफआईआर दर्ज किए जाने को उन्होंने दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताया।उन्होंने कहा कि संबंधित वीडियो और पूरा मामला दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही से जुड़ा है और वह वीडियो विधानसभा की संपत्ति है, ऐसे में उसके आधार पर पंजाब में एफआईआर दर्ज करना संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि सदन की कार्यवाही में बाहरी हस्तक्षेप और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है, जो एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर किसी भी प्रकार की चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में विजेंद्र गुप्ता ने दो टूक कहा कि दिल्ली विधानसभा के विरुद्ध षड्यंत्र करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा संविधान की भावना के अनुरूप पूरी मजबूती के साथ अपने अधिकारों की रक्षा करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।