DWPS के लिए गर्व का क्षण: ममता को सेकंड ग्रेड एनसीसी अधिकारी के रूप में सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/01/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा की एनसीसी इंचार्ज ममता को 12 जनवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित 40 बटालियन एनसीसी यूनिट द्वारा सेकंड ग्रेड अधिकारी के पद से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके समर्पित सेवाभाव, अनुशासित नेतृत्व तथा एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में उनके सराहनीय योगदान की पहचान है।

इस अवसर पर निदेशिका कंचन कुमारी एवं सम्मानित प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने ममता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए युवा कैडेट्स में अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को निरंतर प्रेरित करने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।