GHAZIABAD News (12/01/2025): वेव सिटी में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन के प्रदेश सचिव नवतेज सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में प्रभावित किसानों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया। करीब 10 से 12 गांवों के किसान एकजुट होकर अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का संकल्प जताया।
आंदोलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों की मांगों को पूरी तरह जायज बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। चौधरी टिकैत ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आंदोलन की स्थिति और न बिगड़े। इस अवसर पर डॉ. सरोज सिरोही ने भी किसानों के पक्ष में अपनी बात रखते हुए कहा कि वह किसानों की मांगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

सभा को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान पूरी तरह संगठित हैं और अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे वेव सिटी के मुख्य कार्यालय पर तालाबंदी करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं की अनदेखी ने उन्हें आंदोलन के रास्ते पर आने के लिए मजबूर किया है। इस दौरान अभिषेक चौधरी, शिवम चौधरी सहित किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और किसानों का मनोबल बढ़ाया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।