EWS छात्रों को पूर्व की सरकार ने नहीं दी छात्रवृत्ति की धनराशि: शिक्षा मंत्री आशीष सूद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 January 2026): दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को दिल्ली हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन सपोर्ट स्कीम के तहत छात्रवृत्ति मिलनी थी, लेकिन पूर्व सरकार ने यह राशि जारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकारें खुद को गरीबों और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाली बताती रहीं, उन्होंने ही जरूरतमंद छात्रों के हक को नजरअंदाज किया।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस कमी को दूर करते हुए कुल 1709 छात्रों को 25.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इस मदद के जरिए न केवल छात्रों की उच्च और तकनीकी शिक्षा को समर्थन दिया गया, बल्कि उनके माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया।

पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने अंबेडकर की तस्वीर की आड़ में गरीबों के अधिकार छीने और घटिया राजनीति की। आशीष सूद ने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक रूप से गरीब और वंचित वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए ठोस काम कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।