सड़क सुरक्षा माह 2026: गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस का सख्त अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (12/01/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क सुरक्षा (Road Safety) को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 6,619 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की और गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में 21 वाहनों को जब्त किया।
ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) से मिली जानकारी अनुसार 11 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह 2026 (Road Safety Month 2026) के अंतर्गत अभियान चलाकर मैनुअल 2934 चालान एवं ISTMS कैमरों द्वारा 3685 वाहनों के कुल 6619 ई–चालान की कार्यवाही की गई एवं 21 वाहन सीज किए। साथ ही विशेष अभियान में (बिना हेलमेट,ओवर स्पीड,हूटर/सायरन) के अंतर्गत बिना हेलमेट–2530, हूटर/सायरन–17 और ओवर स्पीड-398 वाहनों पर कार्रवाई की।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।