Greater Noida News (12/01/2026): भीषण ठंड के इस दौर में सबसे अधिक पीड़ा उन लोगों को झेलनी पड़ती है, जो अस्पताल के बिस्तरों पर बीमारी से संघर्ष कर रहे होते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) ने एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए ईएसआई अस्पताल में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गर्म कम्बलों का वितरण किया।
अस्पताल परिसर के बाहर आयोजित इस सेवा अभियान के दौरान कई भावुक दृश्य देखने को मिले। ठिठुरती ठंड में इलाजरत मरीज, बुजुर्ग एवं उनके परिजन लगातार सहायता के लिए पहुंचते रहे। कम्बल वितरण समाप्त होने के बाद भी जरूरतमंदों की कतार बनी रही, जो इस बात का स्पष्ट संकेत थी कि कड़ाके की ठंड उनके लिए कितनी पीड़ादायक है।

इस अवसर पर ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यह केवल कम्बलों का वितरण नहीं है, बल्कि उन लोगों तक इंसानियत की गर्माहट पहुंचाने का प्रयास है, जो इस समय सबसे अधिक पीड़ा में हैं। ईश्वर की कृपा और हमारे सहयोगियों के विश्वास से ही हम यह सेवा कर पा रहे हैं। सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं, केवल कृतज्ञता है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार की रात से अब तक लगभग 250 गर्म कम्बल जरूरतमंदों में वितरित किए जा चुके हैं।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में ईएमसीटी की पूरी टीम ने एकजुट होकर योगदान दिया। हर सदस्य का एक ही उद्देश्य था। ठंड से जूझ रहे मरीजों को राहत पहुंचाना और यह एहसास कराना कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं।
यह मानवीय अभियान एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि जब समाज, सेवा और संवेदना एक साथ आती है, तो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की लौ प्रज्वलित होती है।
इस पुनीत कार्य में सरोज मौर्य, अनिल मौर्य, रावत, अजय, सरिता सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, अनूप सोनी, हिमांशु राजपूत एवं प्रिंस शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।