नॉलेज पार्क में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; कार चालक गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12 January 2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीरो पॉइंट के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में डीजल भरा जा रहा था।

पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को गौरव और मनोज की बोलेरो गाड़ी में डीजल खत्म हो गया था। दोनों युवक सड़क किनारे वाहन में डीजल भर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा सिटी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए कार चालक की पहचान सिद्धार्थ के रूप में की। पुलिस ने उसे सेक्टर-168 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है ताकि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।