AAP नेताओं पर दिल्ली पुलिस की सख्ती: BJP के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News: (11 January 2026): आम आदमी पार्टी द्वारा सिख गुरुओं की कथित बेअदबी के आरोप को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। दोपहर 12 बजे के आसपास AAP कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए इलाके में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई। पुलिस की लगातार अपील के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

हालात तनावपूर्ण होते देख दिल्ली पुलिस ने कई AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, बुरारी से विधायक संजीव झा समेत कई विधायक और निगम पार्षदों को बसों में भरकर मौके से हटाया गया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।

AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जबरन रोका गया, जबकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि निषेधाज्ञा के उल्लंघन के कारण कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस बल तैनात है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।