‘नेकी का डब्बा’ अभियान को मिला संबल, अरिहंत अंबर सोसाइटी ने किए 5,000 वस्त्र दान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/01/2026): जरूरतमंदों के जीवन में राहत और सम्मान लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘नेकी का डब्बा’ अभियान को नोएडा एक्सटेंशन में उल्लेखनीय समर्थन मिला है। नेकी का डब्बा फाउंडेशन (NKDF) की मुहिम “आपकी उतरन, किसी की ज़रूरत” के अंतर्गत अरिहंत अंबर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने लगभग 5,000 वस्त्र दान कर मानवता की एक सशक्त मिसाल पेश की है।

यह योगदान सोसाइटी के निवासियों की सक्रिय भागीदारी और AOA अध्यक्ष तुषार के नेतृत्व में संभव हो सका। दान किए गए वस्त्र ऐसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे, जो समाज के उस वर्ग से आते हैं, जिनका जीवन संघर्ष और अभाव से भरा है—ठीक वैसे ही जैसे साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के पात्र होरी और हल्कू।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए इस सामाजिक अभियान का लक्ष्य 101 दिनों में 51,000 वस्त्र एकत्रित करना है। संस्था का उद्देश्य है कि समाज के सक्षम वर्ग की उपयोग में न आने वाली वस्तुएं जरूरतमंदों के काम आ सकें और सर्दी व कठिन परिस्थितियों में उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिले। इस मुहिम को और अधिक व्यापक बनाने के लिए अब केवल सोसाइटियों तक सीमित न रखते हुए पुलिस चौकियों पर भी ‘नेकी का डब्बा’ स्थापित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मानवीय पहल से जुड़ सकें।

AOA अध्यक्ष तुषार ने इस पहल पर गर्व जताते हुए कहा कि, समाज की सामूहिक भागीदारी से ही जरूरतमंदों की वास्तविक मदद संभव है। वहीं, नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने अरिहंत अंबर सोसाइटी और उसके निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अन्य आवासीय सोसाइटियों से भी इस सामाजिक जिम्मेदारी में आगे आने की अपील की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।