“दंगाइयों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए”, उमर खालिद को लेकर क्या बोले मंत्री सिरसा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (05 January 2026): दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद दिल्ली कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाएं खारिज किए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सिरसा ने कहा कि दंगाइयों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और किसी को भी हुड़दंग मचाने या बेकसूर लोगों की जान लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने देश को एक सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है, जिसके लिए वे न्यायालय का धन्यवाद करते हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस शासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले दंगाइयों को न केवल संरक्षण दिया जाता था, बल्कि उन्हें पुरस्कार तक दिए जाते थे और कभी राज्यसभा, लोकसभा या मुख्यमंत्री जैसे पदों तक पहुंचाया जाता था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोग जेलों में ही रहेंगे। सिरसा ने यह भी कहा कि यदि 1984 में भी ऐसे ही सख्त फैसले आए होते, तो उसके बाद देश में कभी दंगे देखने को नहीं मिलते।

विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सत्र के बहिष्कार और सदन से निष्कासन के मुद्दे पर बोलते हुए पर्यावरण मंत्री ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी सेहत को लेकर दिखावटी चिंता जता रहा है और महंगे मास्क पहनकर आ रहा है। सिरसा ने सवाल उठाया कि आखिर 50–60 लाख रुपये के मास्क खरीदने के लिए पैसा कहां से आया और जब सत्ता में थे, तब उन्होंने दिल्लीवासियों की सेहत और प्रदूषण पर ध्यान क्यों नहीं दिया।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि विपक्ष ने 11 साल तक दिल्ली को प्रदूषण और बीमारियों की सौगात दी और अब स्वास्थ्य की चिंता दिखाना शर्मनाक है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनता को यह समझना चाहिए कि जिन्होंने वर्षों तक शासन किया, उन्होंने कभी दिल्ली की सेहत की चिंता नहीं की, लेकिन अब राजनीतिक दिखावे के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।