GREATER NOIDA News (05/01/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना (Dadri Police Station) क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से आपसी विवाद की गंभीर खबर सामने आई है। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत (Death) हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 5 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच थाना दादरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दादरी क्षेत्र के केंद्रला गांव में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल दो व्यक्तियों मोहित और हरकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरकेश की मृत्यु हो गई।
एडीसीपी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात्रि के समय गांव के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान मोहित और हरकेश कार से वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है।
एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।