दिल्ली चुनाव: AAP ने लॉन्च किया भोजपुरी गीत, पूर्वांचली समाज को साधने की कोशिश
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (14 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने “दिल्ली में फिर लाएंगे केजरीवाल” थीम पर आधारित भोजपुरी गीत लॉन्च किया है। इस गीत के माध्यम से पार्टी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भोजपुरी बोलचाल की मिठास में पेश किया है।
इस गीत में महिलाओं, छात्रों, ऑटो चालकों और बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग को शामिल किया गया है। यह गीत चुनाव प्रचार का अहम हिस्सा बनेगा और पूर्वांचलियों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करेगा।
संजय सिंह ने कहा, “यह आम आदमी की विविधता को दर्शाता है और यह बताता है कि हम सभी जाति, धर्म और वर्ग का सम्मान करते हैं।”
इस गीत की रचना और प्रस्तुति में दिल्ली की मिट्टी और लोकधुनों का खास ध्यान रखा गया है।
गीत की विशेषता पर दिलीप बैद ने कहा, “यह लोकधुन मिट्टी की खुशबू को झलकाता है। हमारी आंचलिक परंपराओं से हमें जोड़ता है। यह गीत न केवल दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगा, बल्कि नए वादों को भी जनता के सामने रखेगा।”
इस भोजपुरी गीत के माध्यम से AAP ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी हर भाषा, संस्कृति और परंपरा का सम्मान करती है। पार्टी का मानना है कि यह गीत दिल्ली के आम जनमानस से बेहतर संवाद स्थापित करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।