ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका ने साउथ कोरियाई प्रेमी को उतारा मौत के घाट!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (04 January 2026): ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार, “रविवार 4 जनवरी 2026 को जिम्स (GIMS) अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।”

एडीसीपी ने बताया कि “पुलिस जांच में मृतक की पहचान डक ही यूह (Duck Hee Yuh) के रूप में हुई, जो साउथ कोरिया का निवासी था और वर्तमान में सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइड वेज सोसायटी में रह रहा था। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस को पता चला कि वह पिछले करीब दो वर्षों से मणिपुर की रहने वाली एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह रह रहा था।”

सुधीर कुमार के अनुसार “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो हिंसक हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान महिला ने चाकू से मृतक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। मामले में थाना नॉलेज पार्क में सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी महिला लुंजियाना पामई, निवासी मणिपुर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।