दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन हंगामा, AAP विधायकों का वॉकआउट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 January 2026): दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से हुई, लेकिन जैसे ही अभिभाषण आरंभ हुआ, विपक्ष की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। AAP विधायकों का कहना था कि सबसे पहले दिल्ली की प्रदूषित हवा और बढ़ते AQI पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर राजधानी के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है।

हंगामे की शुरुआत बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने की, इसके बाद विधायक कुलदीप कुमार समेत अन्य AAP विधायक भी विरोध में खड़े हो गए। विरोध तेज होने पर क्रमशः लगभग सभी आम आदमी पार्टी के विधायक सदन से बाहर निकल गए और वॉकआउट किया। इसके बावजूद परंपरागत प्रथाओं के अनुसार उपराज्यपाल का अभिभाषण सदन में जारी रहा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

AAP विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार और विधानसभा अध्यक्ष जानबूझकर वायु प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा से बच रहे हैं। उनका कहना है कि राजधानी में लगातार खराब हो रही हवा पर तत्काल बहस और ठोस समाधान की जरूरत है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि सदन की कार्यवाही निर्धारित नियमों और परंपराओं के अनुसार ही चलाई जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।