दिल्ली-NCR में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 January 2026): दिल्ली-NCR में पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में चिल्लाती धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। घना कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम के बदले मिजाज ने दिल्लीवासियों को शिमला जैसी सर्दी का एहसास करा दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। अलग-अलग इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री, लोधी रोड पर 17.6 डिग्री, रिज क्षेत्र में 16.3 डिग्री और आया नगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज यानी 4 जनवरी रविवार को दिल्ली में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही दिनभर 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ठंड और कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह 7:15 बजे तक दिल्ली का औसतन AQI 298 दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में 278, गुरुग्राम में 295, गाजियाबाद में 282, ग्रेटर नोएडा में 266 और नोएडा में 268 AQI रिकॉर्ड किया गया। राजधानी के कई इलाकों में AQI 200 से 300 के बीच बना हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 300 से 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।