Greater Noida News (03/01/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद के इंडस्ट्रियल टाउन, ग्रेटर नोएडा में नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक पहल के साथ हुई, जहां इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पी.के. तिवारी और अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे। कार्यक्रम में उद्योगों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और अपेक्षाओं पर खुलकर चर्चा हुई।
टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में पी.के. तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश छोटी और सेमी इंडस्ट्री किराये पर चल रही हैं, क्योंकि मौजूदा ई-ऑक्शन पॉलिसी के तहत वे बोली प्रक्रिया में बड़े उद्योगों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाती। उन्होंने मांग की कि छोटी और 5 साल से पुरानी इंडस्ट्री के लिए प्लॉट आवंटन में 25 से 30 प्रतिशत आरक्षण किया जाए, ताकि उन्हें स्थायित्व और विकास का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटी इंडस्ट्री रोजगार देने में सबसे आगे हैं, लेकिन नीतियों में उनका पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
संजीव शर्मा ने सरकार से अपील की कि उद्यमियों को चोर की नजर से न देखा जाए और पुराने मामलों के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) जैसी योजनाएं लाई जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी उद्योग में कमी पाई जाती है तो केवल उद्यमी पर ही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इससे सिस्टम में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा।
युवा उद्यमी गगन धीमा ने कहा कि नए उद्योग शुरू करने वालों को यह स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए कि कौन-कौन से सर्टिफिकेशन जरूरी हैं और उन्हें कैसे प्राप्त किया जाए। इससे युवा उद्यमी सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे और सरकारी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए वक्ताओं ने पुलिस और सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि पहले की तुलना में चोरी और आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ है।
अंत में वक्ताओं ने कहा कि इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का नया कार्यालय उद्यमियों और अधिकारियों के बीच संवाद का मजबूत केंद्र बनेगा और चाय बैठकों व नियमित चर्चाओं के माध्यम से उद्योगों की समस्याओं का समाधान निकालने में मदद करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।