लोगों की इच्छाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप नोएडा बनाने की कोशिश जारी: विधायक पंकज सिंह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (02 January 2026): नव वर्ष के विशेष अवसर पर नोएडा विधायक पंकज सिंह (Noida MLA Pankaj Singh) ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से खास बातचीत की और शहर के विकास को लेकर अपने संकल्पों एवं प्रयासों को साझा किया। टेन न्यूज से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नव वर्ष सभी नोएडा वासियों के जीवन में खूब सारी खुशियां लेकर आए और सभी खुश रहें।

आगे उन्होंने कहा कि, नोएडा विधानसभा वासियों के विकास एवं कल्याण की प्राथमिकताओं पर लगातार काम कर रहा हूं। लोगों की जो अपेक्षा है नोएडा को लेकर, उसके अनुरूप हम नोएडा को बना सकें, लोगों की इच्छाओं को पूरा कर सकें, यह कोशिश है। नोएडा विधायक ने आगे बताया कि शहर की जो भी समस्याएं हैं, किसानों की जो बातें हैं, हाई राइज की जो समस्याएं हैं, उन सभी चीजों को लेकर हम काम कर पाए यही हमारी कोशिश है।

बातचीत के क्रम में पंकज सिंह ने कहा कि, हर तबके के जो भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं नोएडा में, उन सभी मुद्दों को हम लोगों ने लगातार उठाया है और उसके समाधान के लिए लगातार हमारी कोशिश जारी रहती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।