New Delhi News (01 January 2026): नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने 1 जनवरी को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं, जो आज सुबह से ही लागू हो गए हैं। हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा के तहत यह बदलाव किया गया है।
ताजा अपडेट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बंपर बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 111 रुपये तक की वृद्धि की है, जो दिल्ली से लेकर देश के सभी बड़े शहरों में लागू होगी। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसके दाम 1531.50 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में यही सिलेंडर अब 1795 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1684 रुपये थी। चेन्नई में भी दाम बढ़कर 1849.50 रुपये पहुंच गए हैं, जो पहले 1739.50 रुपये थे।
गौरतलब है कि पिछले महीने दिसंबर 2025 में तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाकर थोड़ी राहत दी थी। उस दौरान दिल्ली में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले नवंबर 2025 में भी 5 रुपये की मामूली राहत दी गई थी।
हालांकि, अक्टूबर में कंपनियों ने दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को झटका दिया था। घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम लंबे समय से स्थिर हैं। आखिरी बार 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 को बदले गए थे, उसके बाद से अब तक इनमें कोई फेरबदल नहीं हुआ है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।