नववर्ष 2026 की शुरुआत गौसेवा से, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/01/2026): नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों का अनुकरण करते हुए एक सराहनीय गौसेवा अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर–146 स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौशाला में संपन्न हुआ, जहां 1600 से अधिक गौमाताओं की सेवा कर नववर्ष का स्वागत किया गया।

इस सेवा अभियान के तहत गौमाताओं के लिए भूसा, गुड़, चोकर, खल, सरसों का तेल, मीठा सोडा और हरा चारा उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही गौशाला में कार्यरत लगभग 90 कर्मचारियों को सर्द मौसम से राहत देने के उद्देश्य से गरम इनर, लोअर और जूते वितरित किए गए। रोटरी क्लब के इस प्रयास से गौशाला परिसर में सेवा, संवेदना और सहयोग का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के फाउंडेशन चेयरमैन मनोज गर्ग ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं। यदि नववर्ष की शुरुआत सेवा और करुणा के भाव से की जाए, तो पूरा वर्ष सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव से परिपूर्ण रहता है।

क्लब अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक चेतना को नई दिशा मिलती है।

क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गौसेवा अभियान रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की समाज के प्रति प्रतिबद्धता, सांस्कृतिक मूल्यों और मानवीय सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल समाज को जागरूक करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं, संस्कारों और करुणा के मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस गौसेवा अभियान में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अनेक सदस्यों ने परिवार सहित सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से सौरभ बंसल, के.के. शर्मा, राहुल शर्मा, रमेश चौधरी, विकास गर्ग, धीर सिंह भाटी, गिरिश जिंदल, दीपक कंबोज, राजकुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, नवीन जिंदल, जितेंद्र चौहान, हरीश शर्मा, मोहित गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, सी.पी. गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनीष डाबर, अजीत पाल सिंह, कुलदीप शर्मा और अरविंद कुमार सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सेवा भाव से योगदान दिया। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का यह प्रयास यह संदेश देता है कि नववर्ष का सच्चा और सार्थक स्वागत सेवा, समर्पण और संस्कारों के माध्यम से ही किया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।