समसारा विद्यालय में क्रिसमस व नव वर्ष के अवसर पर भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/12/2025):‌‌ ग्रेटर नोएडा के समसारा विद्यालय (Samsara School) में क्रिसमस व नव वर्ष के अवसर पर भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन बड़े ही रोमांचक तरीके से किया। इस अवसर पर भिन्न कक्षाओं में बहुत सी गतिविधियों का आयोजन हुआ।

पहली से पांचवी तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कार्ड बनाकर सबको नववर्ष की बधाई दी व क्रिसमस ट्री बनाने व उसे सजाने की गतिविधि में भाग लिया। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर दूसरों के जीवन में खुशियां भरने की सीख हासिल की और अपनी खुशियां एक दूसरे के साथ बांटने की प्रेरणा प्राप्त की।

समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन राय ने इस अवसर पर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और सबका आने वाला वर्ष मंगलमय रहे यह प्रार्थना की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।