हर मंडल मुख्यालय पर बनाए जाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज: सीएम योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (30/12/2025):‌‌ उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज (Sports College) बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर बड़े स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रही है। गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (International Stadium) का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर रीजनल स्टेडियम का 63 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण हो रहा है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी आधुनिक स्टेडियम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र शुरू हो चुका है और उसका निर्माण कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही वह गोरखपुर महानगर की विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में संस्थाओं से अपील की जाएगी कि वे एक-एक खेल को गोद लें। सरकार और संस्थाओं के सहयोग से अच्छे कोच और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बच्चों को खेल के लिए अच्छा मंच मिलेगा।

कामकाजी और सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी होंगी प्रतियोगिताएं

सीएम योगी ने कहा कि अगली बार विधायक खेल स्पर्धा में बच्चों और छात्रों के साथ-साथ कामकाजी और रिटायर्ड लोगों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं (Sports Competitions) आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं वार्ड स्तर से शुरू होकर नगर स्तर तक होंगी। बच्चों और छात्रों की प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा स्तर पर होंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खेलकूद से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि खेलेगा युवा तो खिलेगा देश और विकसित भारत की नींव स्वस्थ युवाओं से ही मजबूत होगी।‌ उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश में खेल के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। आज कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों में भारत की पहचान बढ़ी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा–2025 में प्रत्यक्ष रूप से करीब 1000 और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो और कुश्ती शामिल रहीं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।