RWA बीटा-वन ग्रेटर नोएडा की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व सौंदर्यकरण को लेकर लिए गए अहम निर्णय

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (29/12/2025): आरडब्ल्यूए बीटा-वन, ग्रेटर नोएडा की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर के समग्र विकास, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने की, जबकि बैठक का संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी द्वारा किया गया।

बैठक में नए वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए सेक्टर बीटा-वन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। इस क्रम में निर्णय लिया गया कि सेक्टर के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्रमुख चौराहों पर लगभग 25 से 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इसके अलावा, सेक्टर के सभी गेटों के सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेक्टर में स्थित सभी पार्कों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए निवासियों को जागरूक किया जाएगा तथा इसके लिए दिशा-निर्देशात्मक सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।

नववर्ष के अवसर पर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को भी मंजूरी दी गई, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को प्रोत्साहन मिल सके।

बैठक में आरडब्ल्यूए संरक्षक शीतला प्रसाद, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार रामकला प्रधान सहित रामबीर सिंह, विजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह, सुनील भाटी, विनय गुप्ता, सुरेंद्र सैनी एवं विधा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर लिए गए निर्णयों को शीघ्र क्रियान्वित करने और सेक्टर के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।