घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों में छुट्टी घोषित
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar (29 दिसंबर 2025): घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी मान्यता प्राप्त स्कूल 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। परिषदीय, अशासकीय और राजकीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की तरह विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।