किसानों को सम्मान, न्याय और अधिकार दिलाना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी: विधायक धीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (28 December 2025): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भट्टा पारसौल में रविवार को आयोजित किसानों की महापंचायत में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और किसानों से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। किसानों के आमंत्रण पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) भी पंचायत में पहुंचे और किसानों से सीधा संवाद किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान और कृषि प्रदेश व देश के विकास की सबसे मजबूत नींव हैं। अन्नदाता के निरंतर परिश्रम से ही देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत नीतियों और पूंजीवादी सोच के कारण गौतमबुद्ध नगर जनपद के तीनों प्राधिकरणों द्वारा लंबे समय तक किसानों का शोषण किया गया। मुआवजे में असमानता, अधिकारों की अनदेखी और किसानों की उपेक्षा ने अन्नदाता को हाशिये पर धकेल दिया, जिसका खामियाजा आज भी किसान भुगत रहे हैं।

धीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज का किसान केवल जमीन देने वाला नहीं, बल्कि विकास का सशक्त सहभागी है। ऐसे में किसानों का सम्मान, उन्हें न्याय और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, साथ ही प्राधिकरणों को भी अपनी जवाबदेही समझनी होगी।

महापंचायत के दौरान विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और किसानों के हित में हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।