उत्तर मध्य क्षेत्र भारत विकास परिषद का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन ग्रेटर नोएडा में आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 दिसंबर 2025): भारत विकास परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित “मंथन नवनिर्माण” क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन 2025 का दो दिवसीय आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में किया गया। इस सम्मेलन में रोहेलखंड पूर्व व पश्चिम, उत्तराखंड पूर्व व पश्चिम, हस्तिनापुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बृज प्रांत तथा ब्रज उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य परिषद के कार्यों का आत्मचिंतन और आत्ममंथन करना, भविष्य की योजनाओं को तैयार करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार करना रहा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल पुदुच्चेरी डॉ. किरण बेदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल सहित आठ प्रांतों के लगभग 621 प्रांतीय व शाखा स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने अपने संबोधन में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. किरण बेदी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में भारत विकास परिषद से पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया और परिषद के कर्मठ कार्यकर्ताओं की क्षमता पर विश्वास जताया।

सम्मेलन के दौरान रिपोर्टिंग सत्र में अप्रैल 2025 तक निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को तय समय में पूरा करने पर चर्चा हुई। सेवा, संस्कार, संपर्क, पर्यावरण, महिला सहभागिता, वित्त और संगठन से जुड़े विशेष समूहों में अब तक की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं पर गहन मंथन किया गया।
सभी सत्रों के उपरांत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। 28 दिसंबर को भी विभिन्न सत्रों में आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुक्त चिंतन और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और मांगों को सामने रखा गया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वित्त सचिव प्रवेश चंद गुप्ता, मार्गदर्शक पंकज सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक राजेश पालीवाल, सतीश गोयल, लोकेश शर्मा, राजीव कुमार, विनीत आर्य, तरुणा शर्मा, राकेश मित्तल, हेमंत बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।