नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं आतिशी, जानें कारण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (13 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी का सोमवार को नामांकन दाखिल करना टल गया। सुबह गिरि नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद आतिशी ने रोड शो शुरू किया, लेकिन इस दौरान हुई देरी के कारण वे समय पर जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंच सकीं।

करीब तीन बजे रोड शो खत्म होने के बाद आतिशी सीधे चुनाव अधिकारी के कार्यालय जाने के बजाय पार्टी नेताओं के साथ चुनाव आयोग पहुंचीं। वहां वे पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार अवध ओझा के मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी शिकायत पर चर्चा के लिए गई थीं।

अब संभावना है कि आतिशी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इस देरी पर चर्चा का माहौल है, लेकिन AAP ने इसे चुनावी प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा बताया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।