मनरेगा में संशोधन किया जाना “वन मैन शो” है CWC मीटिंग में बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 December 2025): नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं थी, बल्कि यह काम के अधिकार पर आधारित एक व्यापक विचार था। इस योजना के जरिए देश के करोड़ों गरीब और ग्रामीण लोगों को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी मिलती थी, जिससे उनकी आजीविका और सम्मान सुरक्षित रहता था।

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का भी एक बड़ा माध्यम था। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर राजनीतिक भागीदारी बढ़ी और पंचायतों को सीधे वित्तीय सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि इस योजना ने गांवों में रोजगार, विकास और लोकतांत्रिक भागीदारी को एक साथ आगे बढ़ाया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।

नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अधिकारों की अवधारणा और देश के संघीय ढांचे पर लगातार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों से उनका हक का पैसा छीन रही है, जिससे सत्ता और वित्त दोनों का केंद्रीकरण हो रहा है। राहुल गांधी के अनुसार इस तरह के फैसलों से देश और खासकर गरीब जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि ऐसे अहम फैसले सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से लिए जा रहे हैं, बिना मंत्रियों और कैबिनेट से चर्चा किए। उन्होंने इसे ‘वन मैन शो’ करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी फैसला लेते हैं, उसका फायदा कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को मिलता है। राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये फैसले अंततः देश के लिए नुकसानदेह साबित होंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।